फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather News: दो घंटे की बारिश से सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा पानी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Wed, 06 Jul 2022 12:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार छह जुलाई की रात से नौ जुलाई तक चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में दो घंटे की बारिश से शहर की सड़कें एक बार फिर तालाब बन गईं। दो पहिया वाहन को छोड़िए कारें भी आधी डूब गईं। हालांकि अधिकारियों के पास फिर वही जबाव था कि अधिक बारिश होने से पाइप से पानी तेजी से नहीं निकल पाया और सड़क पर भर गया।

विज्ञापन


सेक्टर 36, 37, 40, 41, 34 के चौक पर काफी पानी भर गया था। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 97 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून सक्रिय हो गया है और अगले दो से तीन दिन अच्छी बारिश के आसार हैं। लोगों के लिए चुनौती यह है कि सुबह दफ्तर जाते समय उन्हें जाम से होकर गुजरना पड़ा। जगह-जगह जलभराव की समस्या हैं। कुछ इलाकों में पानी घरों के अंदर भी घुस गया है। 

विज्ञापन


नौ जुलाई तक भारी बारिश की संभावना
मानसून आने के बावजूद शहर में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। इस वजह से उमस बढ़ गई थी। मंगलवार को भी दिनभर गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। मगर बुधवार सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसून के सीजन में हमेशा बारिश नहीं होती। एंट्री के बाद मानसून कमजोर चल रहा था। विभाग के अनुसार छह जुलाई की रात से नौ जुलाई तक चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


               अगले पांच दिन कैसा रहेगा तापमान
दिन  अधिकतम न्यूनतम
छह जुलाई 36 29
सात जुलाई  36 30
आठ जुलाई 35 30
नौ जुलाई 33 29
10 जुलाई   31   27
 

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें