फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की तपिश से बढ़ी गर्मी, टूट सकता है पांच साल का रिकॉर्ड, दो कारण आए सामने

Fri, 12 Jun 2020 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • साल-दर-साल बढ़ रहा है चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान
  • मौसम विभाग भी गर्मी और बढ़ने की जता रहा है संभावना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ का तापमान साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। यही हाल रहा तो इस बार जून की गर्मी पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। मौसम विभाग तापमान के बढ़ने के पीछे ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ती जनसंख्या को कारण बता रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान बढ़ने के साथ बारिश होने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। जून के पहले सप्ताह में बारिश के कारण चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री तक दर्ज किया गया था। पांच दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं ने पारे में 7 से 8 डिग्री का इजाफा कर दिया है। 

विज्ञापन


ग्लोबल वार्मिंग और शहर की बढ़ती जनसंख्या के साथ ही पांच साल में जून महीने में चंडीगढ़ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया है। इस साल जून के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। इधर मौसम विभाग संभावना जता रहा है कि अभी तापमान और बढ़ेगा। तापमान बढ़ने से बारिश और तेज हवाओं के भी आसार बन रहे हैं।


यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई

जून में पांच साल में कितना बढ़ा तापमान

  • वर्ष            अधिकतम       न्यूनतम  
  • 2020          39.9              24.2
  • 2019          40.1              27.1
  • 2018          37.2              27.0
  • 2017          36.4              26.2  
  • 2016          37.6              27.4  
  • 2015          37.9              25.5   

नोट: 2020 का अधिकतम और न्यूनतम तापमान के आंकड़े 12 जून तक ही हैं।

तापमान के बढ़ने के पीछे का कारण ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ती जनसंख्या हैं। पिछले पांच साल में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, जिससे लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। - सुरेंद्र पाल, निदेशक, मौसम विभाग, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें