फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ पिघली और तापमान गिरा, बारिश के आसार नहीं, पर ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 21 Nov 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ख‌िली धूप तो म‌िली राहत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहाड़ों में बारिश से और बर्फ पिघलने से मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव आ गया है। दिन व रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो अब तक के सीजन का सबसे कम है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह थोड़ी धुंध आने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में बर्फबारी होने से ही तापमान में गिरावट आई है। ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढकी हैं। बर्फ पिघलने लगी है इसलिए तापमान में गिरावट आ रही है। रात के तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट और आ सकती है। तीन दिन अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से आठ डिग्री के बीच दर्ज किया गया जा सकता है। फिलहाल इस हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है।

फिर बढ़ा प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा
प्रदूषण से कुछ राहत मिलने के बाद एक बार फिर से प्रदूषण का ग्राफ बढ़ गया है। प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया का वायु गुणवत्ता सूचकांक 317 दर्ज किया गया है। इसका मतलब है कि इस इलाके में सांस लेना खतरनाक साबित हो सकता है। सेक्टर 17 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 243, कैंबवाला में 163, इमटेक में 150 और सेक्टर 12 में 243 दर्ज किया गया। 201-400 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें