फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दिन का पारा चढ़ा पर रात का गिरा

Sun, 24 Jan 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में थोड़ी राहत मिलने के बाद अब रात का पारा गिरने लगा है। शुक्रवार को रात न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।
विज्ञापन


यह अब तक के सीजन का सबसे कम तापमान है। रात के वक्त कोहरा भी काफी अधिक था। हालांकि दिन के तापमान में रोजाना एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया है कि सर्दी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। दिन और रात के तापमान में अधिक फर्क नहीं आएगा।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन का तापमान 16 से 18 डिग्री और रात का तापमान 5 से छह डिग्री के बीच रहने वाला है। 26 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। उसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें