फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, आज कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम?

Fri, 11 Dec 2015 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में आज सुबह से रूक रुक कर बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है। इससे दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आ गया है।
विज्ञापन


वीरवार को दिन का तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में फिलहाल कोई फर्क नहीं आया है। पहले के मुकाबले रात का तापमान बढ़ा है। बुधवार रात का 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य के मुकाबले पांच डिग्री ज्यादा था।

वीरवार सवेरे से आसमान में बादल छा गए थे। उसके बाद दोपहर करीब 12 बजे कई जगह बूदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट व शहरी इलाकों में बारिश को ट्रेस भी किया है, लेकिन इतनी ज्यादा नहीं हुई थी कि उसे नापा जा सके।
विज्ञापन


बारिश व बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार को चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड बढ़ने की भी संभावना है। दिन के तापमान में करीब एक से दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज होगी। हालांकि रात के तापमान में फिलहाल ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। गिरने के बजाए उसके बढ़ने की संभावना जताई गई है।

कुछ इलाकों में धुंध की संभावना
मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि 12 व 13 दिसंबर को पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में काफी ज्यादा धुंध पड़ सकती है। विजिबिलिटी में करीब 300-700 मीटर की गिरावट दर्ज की जाएगी। चंडीगढ़ में फिलहाल इसकी संभावना कम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें