सुखना लेक में अठखेलियां करते पक्षी।
- फोटो : अमर उजाला
इस समय चंडीगढ़ ठंडे दिन और शीतलहर की चपेट में है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से खास एडवाइजरी जारी की जाती है, ताकि लोगों की जिंदगी पर असर न पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर उस स्थिति को कहते हैं, जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम हो और ठंडे दिन उस स्थिति को कहते हैं, जब दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री दर्ज किया जा रहा हो। इस समय चंडीगढ़ दोनों ही स्थितियों से गुजर रहा है।
दो जनवरी को हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 96 घंटे बाद मौसम बदल जाएगा। हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश की गतिविधियां तीन जनवरी को भी जारी रह सकती है। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी अगले दो दिन में मिल पाएगी।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में नहीं लगेगा रात्रि कर्फ्यू, क्लब-रेस्टोरेंट में 200 से ज्यादा लोग जुटे तो होगी कार्रवाई
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी
- बिना किसी जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें
- घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें
- ठंड से बचने के लिए घर के अंदर भी पर्याप्त कपड़े पहनें
- बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
- जुकाम खासी होने पर लापरवाही न बरतें, डॉक्टर को दिखाएं
- अस्थमा व दमा से परेशान लोग ज्यादा सावधानी बरतें
- नंगे पांव न घूमें और आंख, कान व गले को ढककर रखें
- सुबह के वक्त टहलने से बचें। विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करें