फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather Today: मानसून की विदाई, मौसम में बदलाव शुरू, फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं

Wed, 23 Sep 2020 10:36 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • मौसम में बदलाव होने से बारिश के 40 फीसदी चांस
  • अक्तूबर के दूसरे हफ्ते से गर्मी से निजात की संभावना
  • चंडीगढ़ में मानसून की बारिश में चार फीसदी की कमी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandigarh Weather Forecast: मानसून की विदाई के मौके पर देश में बारिश की अजीब स्थिति बनी हुई है। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में बारिश न होने से गर्मी व उमस से लोग परेशान हैं, जबकि मध्य व पूर्वी राज्यों में अगले दो दिन में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ में फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है। लोगों को इस महीने के आखिरी तक गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही। हालांकि बुधवार को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जरूर है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, लेकिन वह काफी कमजोर है। उससे बारिश के सिर्फ 40 फीसदी चांस हैं। यदि स्थानीय मौसम की क्रिया बनी तो बारिश हो सकती है और तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। उसके बाद मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। लोगों को गर्मी से निजात अक्तूबर के दूसरे हफ्ते से मिलनी शुरू होगी। 15 अक्तूबर के आसपास रात में ठंड के आसार हैं।

अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 24 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। चंडीगढ़ में अब तक मानसून की बारिश में करीब 4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। शहर में मानसून के पैमाने के मुताबिक अब तक 819 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जानी चाहिए थी, जबकि शहर में अभी तक 819 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। पंजाब व हरियाणा में 13-13 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। बिना बारिश के दो हफ्ते से ज्यादा का वक्त निकल चुका है।
विज्ञापन


इससे गर्मी और उमस में काफी तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक इस बार मानसून की विदाई अच्छी नहीं रहेगी। अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं बन रही है। इसी दौरान मानसून की विदाई भी हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें