चंडीगढ़ में अगले 36 घंटे में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वहीं नए साल पर मौसम को लेकर विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की मानें तो 36 घंटे में बारिश होगी। इससे दिन और रात सर्द हो जाएंगे। शहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह हावी है। इस कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।
बुधवार को दिन में धूप खिली, दोपहर बाद बादल छा गए। इस कारण मौसम सर्द रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि नए साल में मौसम और अधिक ठंडा हो जाएगा। बारिश के बाद बादल छाए रहेंगे और दोबारा धुंध पड़ सकती है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
वहीं दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस हावी है। इस कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर चंडीगढ़ पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। इस कारण मौसम में ठंडक बनी रहेगी। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
अगले पांच दिन तक मौसम और अधिक सर्द हो जाएगा। जनवरी में ठंड अधिक पड़ने के आसार हैं।
आगामी पांच दिन यह रहेगा मौसम का हाल
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
28 दिसंबर 22 07
29 दिसंबर 21 06
30 दिसंबर 20 07
31 दिसंबर 21 07
1 जनवरी 19 06