फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट कोविड के हैं शिकार तो जीएमएसएच 16 व जीएमसीएच 32 में मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी पर जीत दर्ज करने के बाद भी लोगों को तमाम शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग पोस्ट कोविड-क्लीनिक के संचालन के साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के जरिए परामर्श की सुविधा मुहैया करा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि पोस्ट कोविड के मरीज अपने लक्षणों पर नजर रखते हुए किसी भी तरह का बदलाव होने पर तत्काल उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए परामर्श प्राप्त करें, ताकि उनकी स्थिति बिगड़ने से पहले ही उन्हें सही इलाज मिल सके। विशेषज्ञों का कहना है कि पोस्ट कोविड संबंधित परेशानियों को नजरअंदाज करने से जान जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन

पोस्ट कोविड क्लीनिक का अहम रोल
ऐसे मरीजों की परेशानी को दूर करने के लिए स्वास्थ विभाग की तरफ से पोस्ट कोविड क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जीएमसीएच- 32 व जीएमएसएच- 16 में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ ऐसे मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। वही जोन के अनुसार जारी किए गए हेल्प डेस्क के नंबरों पर भी कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
ये परेशानी हो रही पोस्ट कोविड मरीजों को
पीजीआई कोविड प्रबंधन के चेयरमैन प्रो. जीडी पुरी ने बताया कि कोरोना नेगेटिव आने के बाद भी यदि मरीज को थोड़ा सा टहलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना, खांसते या छींकते समय छाती में दर्द होना, खांसी, लेटे रहने पर भी सांस फूलने जैसी शिकायत होती है तो उन्हें तुरंत पोस्ट कोविड क्लीनिक में दिखाना चाहिए। इससे विशेषज्ञों द्वारा आंतरिक अंगों में जो भी दुष्प्रभाव हुआ है उनका समय रहते पता लगाया जा सके। परेशानी वाले मरीजों को प्लमोनरी रिहैबिलिटेशन के तहत लंग एक्सरसाइज, डाइट और सांस लेने के तरीके सिखाए जाते हैं और दवाओं से उसकी स्थिति में सुधार किया जाता है।
विज्ञापन

दिल और दिमाग भी खतरे में
पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ कार्तिक ने बताया कि कोविड संक्रमण के दौरान कुछ मरीजों में ऑक्सीजन की काफी कमी हो जाती है जिसके कारण उनके मस्तिष्क पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे कोरोना संक्रमण के बाद सिरदर्द, लकवा व मिर्गी होने की संभावना का बढ़ जाना, सूंघने की क्षमता का कम होना, थकावट व कमजोरी, यादाश्त में कमी, शरीर के किसी अंग का सुन्न पड़ना, नींद न आना या नसों में शिथिलता होने की शिकायत तेजी से बढ़ सकती है। यह लक्षण अगर नेगेटिव होने के बाद भी कई दिनों तक ठीक नहीं होते है तो मरीज को पोस्ट कोविड रिकवरी के लिए तत्काल विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।
ये हैं हेल्प डेस्क के नंबर
अस्पताल हेल्प डेस्क नंबर
जीएमएसएच 16 - 2752038, 9779558282
0172-2720105, 0172-2728703
सिविल अस्पताल सेक्टर 22- 7087577447
ईस्ट जोन सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 45- 0172-2634074
ईस्ट जोन सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा- 01722738087
ईस्ट जोन जीएमसीएच 32- 9646121642
कोट
पोस्ट कोविड की परेशानियों को ध्यान में रखते हुवे पोस्ट कोविड क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा लोग अपने जोन से संबंधित हेल्प डेस्क पर भी कॉल कर इससे जुड़ा परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें