फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों का तेल चोरी करने वाला निकला स्कूटर चोर

विज्ञापन
सेक्टर 26 थाना पुलिस की गिरफ्त में आया स्कूटर चुराने वाला युवक। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को शिकायतकर्ता की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद चोर के पास से पुलिस को चोरी की 3 एक्टिवा भी बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान सेक्टर-26 बापूधाम निवासी आदिल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पंचकूला निवासी गौरव जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर शाम वह सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट एससीएफ नंबर 61 स्थित करियाने की दुकान पर काउंटर पर बैठा था। इस दौरान आदिल एक्टिवा पर सवार होकर आया। वह 15 लीटर सरसों के तेल का टिन लेकर फरार होने लगा। उसे देखते ही गौरव ने दबोच लिया। उसके बाद सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि उसने चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया, मनीमाजरा और मौलीजागरां से 5 एक्टिवा चुरा चुका है। पुलिस ने आरोपी से चोरी के 3 एक्टिवा बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-26 थाना अंतर्गत सात मामले दर्ज हैं। इसमें लूट के दो मामले शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान कुछ अन्य रिकवरी होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें