चंडीगढ़। बापूधाम स्थित कॉलोनी में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इसके चलते स्थानीय निवासी युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने 751 के तहत कलंदरा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात स्थानीय निवासी युवक की कुछ लोगों के साथ मामूली विवाद के चलते कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बिगड़ा की दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई। घटना में एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आई। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बापूधाम चौकी इंचार्ज रोहिताश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि बाइक को लेकर दोनों गुटों में गाली-गलौज हुआ था जिसके चलते मारपीट शुरू हुई।