फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः अब 15 दिन पहले बुक करा सकेंगें बस, देखिए इस तरह से

Fri, 25 Nov 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, योगेंद्र त्रिपाठी
विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़े लोग
विज्ञापन
सीटीयू ने लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। अब लोग 15 दिन पहले 5 लॉन्ग रूट की बसों की बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग दिसंबर से इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन से होगी। यह मशीनें ट्रायल बेस पर दिसंबर में शुरू की जाएंगी। इसके लिए सीटीयू की ओर से सभी तैयार कर ली गई है। सीटीयू की ओर से बीते 8 नवंबर को यह सुविधा दिल्ली, शिमला, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर की बसों में ईटीएम से टिकट मिलने की सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एडवांस टिकट मिलने से इन रूटों पर यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। ई-टिकटिंग के माध्यम से 15 दिन का आने जाने का एडवांस टिकट ईटीएम मशीनों से पांच रूटों पर बुक किया जा सकेगा। सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि अगर यह ट्रायल सफल रहा तो सीटीयू की ओर से यह सुविधा चंडीगढ़ से चलने वाली सभी बसों में शुरू की जाएगी।

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से 200 बसों की खरीद की जाएगी। इसमें लोगों को स्मार्ट सुविधा मिले इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि पांच बसों में इसका ट्रायल दिसंबर में किया जाएगा। इसके लिए सीटीयू आईटी डिपार्टमेंट की मदद लेगा। अगर यह ट्रायल सफल रहा तो सभी रूट की बसों में यह सुविधा सीटीयू की ओर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें