चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के बेड़े में 200 बसें शामिल होंगी। इन बसों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें 40 आर्डिनरी, 120 एचवीएसी और 40 सुपर लग्जरी बसें शामिल हैं। इनकी खरीद पर 107 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होगी। 40 आर्डिनरी बसों की चेसिस बॉडी लगाने के लिए भेजी गई है। बसों की बॉडी तैयार होने के बाद अगले महीने से बेड़े में शामिल होने लगेगी। बॉडी लगाने के बाद आई बस में इंप्रूवमेंट के लिए दोबारा भेजा गया। टेक्निकल कमेटी ने बस की जांच के बाद इसमें सुधार के लिए भेजा है।
अभी सीटीयू के बेड़े में 539 बसें
सीटीयू के बेड़े में 539 बसें हैं। इसमें 126 लंबी दूरी और अन्य लोकल और सब अर्बन एरिया में चलाई जाती हैं।
लंबे रूट पर चलेंगी सुपर लग्जरी बसें
लंबे रूट पर सुपर लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। 40 नई सुपर लग्जरी बसें खरीदने पर सीटीयू के करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लंबे रूट पर ये बसें अच्छी कमाई कर सकती हैं। घाटे को पूरा करने में ये बसें कारगर साबित हो सकती हैं।
सीटीयू ने बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। 40 आर्डिनरी बसों की चेसिस बॉडी लगाने के लिए भेजी गई है। 40 एचवीएसी बसों की खरीद के लिए टेंडर कॉल की गई है। एचवीएसी और सुपर लग्जरी बसों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है।
- अमित गुप्ता, महाप्रबंधक, सीटीयू।