फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी के लिए 20 डीजल बसें किराए पर लेगा परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी परिवहन विभाग लंबी दूरी के लिए 20 डीजल बसें किलोमीटर योजना के तहत किराए पर लेने जा रहा है। इसके लिए सोमवार को विभाग की तरफ से टेंडर खोला जाएगा। विभाग ने पिछले साल नवंबर माह में बसें किराए पर लेने के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन रिस्पांस न मिलने के चलते टेंडर की तारीख आगे बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि सीटीयू यूनियन किलोमीटर योजना के तहत बसें किराए पर लेने का विरोध कर रही है, इसके बावजूद विभाग इस योजना के तहत बसें किराए पर ले रहा है। इससे पहले शहर में चल रही 40 इलेक्ट्रिक बसें भी इसी योजना के तहत आई हैं और 40 और बसें आनी हैं। इसके लिए कंपनी तय कर ली गई है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि 20 डीजल बसों को किराए पर लेने के लिए सोमवार को टेंडर खोला जाएगा।
शर्तों के अनुसार, 10 साल के लिए किलोमीटर के आधार पर ये बसें किराए पर ली जाएंगी। सभी 20 बसों में चालकों की नियुक्ति एजेंसी की तरफ से ही की जाएगी जबकि कंडक्टर सीटीयू का होगा। एजेंसी को आवंटन पत्र जारी करने के 90 दिन के अंदर बसों की डिलीवरी देनी होगी।
विज्ञापन

हर बस में होंगी 47 सीटें, एसी और हीटिंग की सुविधा भी होगी
इन नई बसों में सामान रखने की उचित व्यवस्था के साथ ही इसमें एयर कंडीशनिंग और हीटिंग की भी सुविधा होगी। साथ ही फ्रंट डेस्टिनेशन बोर्ड एलईडी बेस्ड होगा। हर बस में 47 के करीब सीटें होगी। साथ ही बसों में सीसीटीवी कैमरे भी होंगे, क्योंकि इससे पहले विभाग ने अपनी अधिकतर बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। इसके अलावा विभाग ने इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रोजेक्ट भी शुरू किया है, जिसमें तहत बसों में कई सुविधाएं प्रदान की गईं हैं। प्रशासन की नई बस सर्विस लोगों की जेब पर कुछ भारी भी पड़ेगी, क्योंकि नई एसी बस सर्विस के लिए यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें