फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव की वजह से देरी, अगले हफ्ते हो सकता है एयरपोर्ट शटल बस सर्विस का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की वजह से इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आईएसबीटी-17, 43 और मोहाली के लिए शुरू होने वाली शटल बस सेवा के उद्घाटन में देरी हुई है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) अब अगले हफ्ते इसका उद्घाटन करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट मोहाली में है और वहां चुनाव की वजह से आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए उद्घाटन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सीटीयू के अधिकारियों के अनुसार, शटल बस सेवा शुरू करने के पीछे का विचार चंडीगढ़ और हवाई अड्डे के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करना और हवाई अड्डे से आने और जाने वाले यात्रियों के लिए समय पर सेवा प्रदान करना है। एयरपोर्ट पर उतरने वाली हर फ्लाइट के समय बाहर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे यात्री महंगी कैब करने के बजाय सस्ती बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। जानकारी के अनुसार, सेवा के शुरू होने के बाद किसी भी स्टॉपेज के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का फ्लैट टिकट होगा। बताया कि एयरपोर्ट पर एक सीटीयू सेवा काउंटर स्थापित किया गया है, जहां से यात्रियों को सीटीयू की शटल बस सेवा और अन्य लंबी दूरी की इंटरसिटी बस सेवाओं के संबंध में जानकारी मिलेगी। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर बसों के आने के संभावित समय को दर्शाने वाले यात्री सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं।
सुबह 4:20 से देर रात 12:55 तक मिलेगी सुविधा
जानकारी के अनुसार, बस सोहाना और रास्ते में आईएसबीटी-43 पर रुकेगी। आईएसबीटी-17 से सुबह 4:20 बजे सेवा शुरू होगी और रात 11:40 बजे परिचालन खत्म होगा। यह रात की अंतिम बस होगी। इसी तरह एयरपोर्ट से बस सेवा सुबह 5:20 बजे शुरू होगी और यहां से आखिरी बस देर रात 12:55 बजे रवाना होगी। दावा है कि एयरपोर्ट से आने और जाने वाले यात्रियों के लिए हर समय बस उपलब्ध रहेगी। हर 20 से 40 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर यात्रियों को बस सेवा मिलेगी। जल्द ही पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित यह शटल सर्विस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें