फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जनवरी तक बंद रहेगा ट्रैक, तो आज से अंबाला से दौड़ेंगी चंडीगढ़ की 8 ट्रेनें, कौन-कौन सी जानें

Sat, 15 Dec 2018 11:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
train
विज्ञापन
15 दिसंबर से 19 जनवरी तक रेलवे ट्रैक बाधित रहेगा। इसलिए चंडीगढ़ की आठ ट्रेनें अब अंबाला से दौड़ेंगी। शेड्यूल और टाइमिंग जारी हो गई है। करीब 36 दिनों तक प्लेटफार्म नंबर  1 पर वॉशेबल एप्रन कंस्ट्रक्शन का काम होने के चलते चंडीगढ़ आने और जाने वाली आठ ट्रेनें बाधित रहेंगी। इन ट्रेनों में गाड़ी संख्या 1917 जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 से18 दिसंबर तक, चंडीगढ़-अंबाला, चंडीगढ़ के बीच रदद् रहेगी।
विज्ञापन


वहीं ये ट्रेन अंबाला से जयपुर के बीच चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 19718 चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 दिसंबर से18 जनवरी 2019 तक चंडीगढ़ से अंबाला के बीच रद्द कर दी गई है, ये ट्रेन अंबाला से लखनऊ के बीच चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 19 जनवरी तक रद्द रहेगी।

यह लखनऊ से अंबाला के बीच चलेगी। जबकि 14614 फिरोजपुर-चंडीगढ़ 15 दिसंबर 2018 से 19 जनवरी 2019 तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ के बदले मोहाली तक आएगी। वहीं गाड़ी संख्या 14613 चंडीगढ़-फिरोजपुर 15 दिसंबर से 19 जनवरी तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ के बजाय मोहाली से फिरोजपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


वहीं साप्ताहिक ट्रेनों में   चंडीगढ़-रामनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 17,24 व 31 दिसंबर को और 7, 14 जनवरी 2019 को चंडीगढ़-अंबाला के बीच कैंसिल रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12527 को 17 24 व 31 दिसंबर को अंबाला व चंडीगढ़ के बीच रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें