फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पर 'ब्रेक' लगाने की तैयारी में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, सभी ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे स्पीड रडार

Thu, 13 Feb 2020 12:33 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्पीड रडार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस अब रफ्तार पर रोक लगाने के लिए एक और नई तैयारी में जुट गई है। अब शहर के सभी ब्लैक स्पॉट पर स्पीड रडार लगाने की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस जल्द ही 15 चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर स्पीड रडार लगाने जा रही है। इन स्पीड रडार के लगने से शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन


इसका मकसद सड़क हादसों में कमी लाना है। चंडीगढ़ में ज्यादातर मौतें तेज रफ्तार के कारण हुई हैं। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस शहर के छह जगहों पर स्पीड रडार लगा चुकी है। इसमें ट्रिब्यून चौक, काली बाड़ी लाइट प्वाइंट, एयरपोर्ट लाइट, रेलवे लाइट से ट्रांसपोर्ट लाइट के बीच, सेक्टर-45/46/49/50 लाइट और हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट शामिल है।

ऐसे में 9 और ब्लैक स्पॉट पर स्पीड रडार लगने से वाहनों की रफ्तार पर रोक लगेगी। ट्रैफिक पुलिस जल्द ही अन्य ब्लैक स्पॉट पर स्पीड रडार लगाने की तैयारी में जुटी हुई है। ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार, वाहनों के रफ्तार को कम करने के उद्देश्य से स्पीड रडार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

क्या है स्पीड रडार

ट्रैफिक पुलिस ने शहर की अलग-अलग सड़कों पर वाहनों की रफ्तार के मानक तय किए हैं। अगर उन जगहों पर रफ्तार से ज्यादा वाहन चलाते पकड़े गए तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान कर देगी। इन स्पीड रडार के पास से गुजरते ही वाहनों की रफ्तार ऑटोमैटिक कैच हो जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार स्पीड रडार को ब्लैक स्पॉट के अलावा शहर के सभी सड़कों पर लगाने का विचार कर रही है।

इन-इन जगहों पर लगेंगे स्पीड रडार
बता दें कि शहर के सभी ब्लैक स्पॉट पर सैकड़ों हादसे हो चुके हैं। यही वजह है कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस इन जगहों पर स्पीड रडार लगाने जा रही है, जिसमें सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट व डड्डूमाजरा टर्न, मंडेला लाइट प्वाइंट, मौलीजागरां ईडब्ल्यूएस कॉलोनी और रायपुर कलां के बीच, सेक्टर-52/43 डिवाइडिंग रोड, बड़हेड़ी चौक, पोल्ट्री फार्म से बीएसएनएल टर्न समेत अन्य जगह शामिल है।

हादसों के मुख्य कारण

1. तेज रफ्तार से वाहन चलाना
2. पीली और रेड लाइट के दौरान जंप करना
3. ओवर टेक करना
4. वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना
5. रात में वाहनों की रफ्तार दोगुना कर देना
6. शराब पीकर वाहन चलाना

ये हैं ब्लॉक स्पॉट

1. एयरपोर्ट लाइट
2. पोल्ट्री फार्म चौक
3. सेक्टर-46/47/48/49
4. सेक्टर-48/49 स्मॉल चौक
5. रेलवे ब्रिज मौलीजागरां  
6. कलाग्राम लाइट प्वाइंट
7. सेक्टर-40/41/54/55 (बड़हेड़ी चौक)
8. सेक्टर-52/43 डिवाइडिंग रोड
9. ट्रिब्यून चौक
10. हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट
11. पीजीआई क्रासिंग   
12. सेक्टर-25/38 लाइट
13. ट्रांसपोर्ट लाइट   
14. प्रेस लाइट प्वाइंट  
15. मंडेला लाइट प्वाइंट
विज्ञापन

मौत का आंकड़ा

वर्ष        मौत
2016   121
2017    107
2018      98
2019     100
2020       08

अब तक शहर में 6 स्पीड रडार लगाए गए हैं। अब शहर के सभी ब्लैक स्पॉट पर जल्द ही स्पीड रडार लगाने की तैयारी है।
- चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें