फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परफार्मिंग ग्रेडिंग इंडेक्स में चंडीगढ़ अव्वल, पिछले साल के मुकाबले 55 पॉइंट सुधार कर अर्जित किए सबसे ज्यादा अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। परफार्मिंग ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2018-19 में गुजरात और केरल के साथ चंडीगढ़ देश में पहले पायदान पर आया है। चंडीगढ़ ने वर्ष 2017-18 के मुकाबले ग्रेडिंग में 55 अंकों का सुधार किया है। इस पर खुशी जताते हुए चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को ट्वीट कर शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण गुप्ता, डायरेक्टर रुबिंदरजीत सिंह बराड़ और शिक्षा विभाग के स्टाफ को बधाई दी। केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी (डीओएसईएल) ने यूटी और राज्यों के सरकारी स्कूलों की परफॉरमेंस में सुधार और उसे मापने के लिए पीजीआई मापदंड बनाया है।
विज्ञापन

इंफ्रास्ट्रक्टर और टीचर्स रिक्रूटमेंट में किया सुधार
इंफ्रास्ट्रक्टर एंड फैसिलिटी में विद्यार्थियों को समय पर किताबें और स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध करवाना, विद्यार्थियों को लर्निंग रिसोर्सेज उपलब्ध करवाना इत्यादि मापी जाती है। चंडीगढ़ ने इस डोमेन में पीजीआई 2017-18 में 133 और 2018-19 में 136 अंक लिए हैं। वहीं गवर्नेंस एंड मैनेजमेंट में चंडीगढ़ ने पिछले वर्ष के मुकाबले बड़ा सुधार किया है। सिटी को इस डोमेन में 2017-18 में 260 और 2018-19 में 310 अंक मिले हैं।
इक्विटी और लर्निंग आउटकम्स में भी अव्वल
इक्विटी में प्राइमरी, अपर प्राइमरी और सीनियर लेवल पर लड़का-लड़की और एससी व जनरल केटेगरी के स्टूडेंट्स के मध्य गणित और लैंग्वेज की परफारमेंस को मापा जाता है। इसमें चंडीगढ़ ने 2017-18 में 213 और 2018-19 में 214 अंक लिए हैं। वहीं लर्निंग एंड क्वालिटी की परफॉरमेंस अन्य सभी डोमेन पर निर्धारित होती है। पहले यह सिर्फ हायर लेवल के स्टूडेंट्स की उनके मार्क्स के आधार पर देखी जाती थी। लेकिन हायर लेवल में अच्छे स्कोर के लिए प्राइमरी लेवल की शिक्षा में सुधार आवश्यक है। चंडीगढ़ को इस डोमेन में 2017-18 और 2018-19 में बराबर 160 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें