फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हुड़दंगबाजों पेट्रोल छिड़ककर ऑल्टो कार को किया आग के हवाले, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44सी में दो हुड़दंगबाजों ने घर के पास पार्क एक ऑल्टो कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कार मालिक कंवर दीपिंद्र सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 44/सी में रहते हैं। बीते 26 जुलाई को दो युवक ने उनके घर के पास पार्क ऑल्टो नंबर (सीएच-01एई-1930) पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें