चंडीगढ़। जयपुर में 11 मार्च से शुरू होने जा रहे वुमन सीनियर वनडे टूर्नामेंट में एलीट सी ग्रुप में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ की महिला टीम बुधवार को सहायक स्टाफ के साथ सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम से रवाना हुई। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन व अन्य पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई की ओर से घरेलू सीजन में महिलाओं का यह पहला टूर्नामेंट है।
कोच नागेश गुप्ता ने कहा कि वनडे टूर्नामेंट के लिए बेहतर टीम चुनी गई है। इन खिलाड़ियाें ने कैंप में कड़ी मेहनत की है। उम्मीद है कि टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की टीम जीत से शुरुआत करेगी।
संजय टंडन ने बताया कि पिछले सीजन में शहर की महिला टीम ने वुमेन फॉरमेट मेें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसकी बदौलत एलीट ग्रुप में जगह बनाई है। टंडन ने कहा कि टीम में काशवी गौतम जैसी बेहतरीन गेंदबाज है, जिसका आईपीएल में भी चयन हुआ था। इसकेसाथ ही टीम में युवा और मेहनती महिला खिलाड़ियाें को जगह दी गई हैं। जयपुर पहुंचने केबाद एक सप्ताह तक क्वारंटीन रहने के बाद टीम का पहला मैच 12 मार्च को गोवा के विरुद्ध होगा।