फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के फड़ी वालों का सर्वे शुरू, नगर निगम का शेडयूल जारी

Wed, 27 Jul 2016 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेयर अरूण सूद - फोटो : file photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत सर्वे शुरू हो गया है। नगर निगम ने फड़ी वालों की सुविधा के लिए सप्ताह तय कर दिए हैं, जहां जाकर कंपनी सर्वे करेगी। नगर निगम के अनुसार 15 अगस्त तक पूरे शहर के फड़ी वालों का बायोमेट्रिक सर्वे पूरा हो जाएगा। मेयर अरुण सूद ने बताया कि जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, वे पहचान पत्र के तौर पर राशन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, बिजली- पानी का बिल का प्रयोग भी कर सकते हैं। सर्वे के दौरान वेंडर के पास नया और पुराना दोनों चालान की स्लिप होनी चाहिए, जो पिछले सालों में अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओर से जारी की गई हो। वार्ड 16  (सेक्टर 20 और 33) में  सर्वे पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन


सर्वे के लिए जारी शेडयूल

25 से 31 जुलाई 
वार्ड नंबर-8 (सेक्टर-37,38 और 38 वेस्ट), वार्ड नंबर-15 (सेक्टर-34,35 और 44), वार्ड नंबर-17 (सेक्टर-18,19 और 21)

1 से 7 अगस्त
वार्ड नंबर-1 (सेक्टर-1 से 11), वार्ड नंबर-2 (सेक्टर-12,14, सेक्टर-15 और खुडा लाहौरा), वार्ड नंबर-3(सेक्टर-16,17 और 22), वार्ड नंबर-4 (सेक्टर-23,24 और 36), वार्ड नंबर-5 (सेक्टर-25,धनास ), वार्ड नंबर-6 (डड्डूमाजरा कालोनी और गांव), वार्ड नंबर-7 (मलोया गांव और कालोनी), वार्ड नंबर-9(सेक्टर-39 और 40), वार्ड नंबर-10 (सेक्टर-41,42, गांव बढहेडी, बुटरेला और अटावा), 

8 से 14 अगस्त
वार्ड नंबर-11 (सेक्टर-52,54,55 और 56), वार्ड नंबर-12(गांव कजहेड़ी, सेक्टर-61 और 52), वार्ड नंबर-13 (सेक्टर-49,50,51 और 63), वार्ड नंबर-14 (गांव बुडैल, सेक्टर-45), वार्ड नंबर-18(सेक्टर-27,28 और 30), वार्ड नंबर-19 (सेक्टर-26, ग्रेन मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया और बापूधाम कालोनी), वार्ड नंबर-20 (औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और सेक्टर-29), वार्ड नंबर-21(सेक्टर-32 और 46), वार्ड नंबर-22(औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, सेक्टर-31,47 और 48), वार्ड नंबर-23 (गांव हल्लोमाजरा, करसन कालोनी, बड माजरा), वार्ड नंबर-24(मौलीजागरां और विकास नगर), वार्ड नंबर-25(मनीमाजरा और माडर्न कांप्लेक्स), वार्ड नंबर-26 (आईटी पार्क और इंदिरा कालोनी).
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट.. यह शेडयूल इसलिए भी जारी किया गया है ताकि सर्वे वाले दिन फड़ी वाले अपने ही एरिया और वार्ड में रहे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें