फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर 22 मार्केट के दौरे पर आए डीसी और एसएसपी जगदाले, वेंडरों में भगदड़ से कई चोटिल

Sat, 03 Aug 2019 01:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डीसी के साथ एसएसपी जगदाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ और एसएसपी निलांबरी जगदाले ने शुक्रवार को एक साथ सेक्टर 22 की मार्केट का दौरा किया। इस दौरान देखा गया कि इंक्रोचमेंट टीम ने मार्केट के कॉरिडोर को अतिक्रमण से पूरी तरह से खाली करा दिया है या नहीं। डीसी और एसएसपी के मार्केट पहुंचने की खबर मिलते ही यहां बैठे वेंडरों में भगदड़ मच गई। मार्केट में पानी होने के चलते कई वेंडर गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही शॉप मालिकों ने भी कॉरिडोर से अपना पूरा सामान अंदर कर लिया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सेक्टर 22 की मार्केट में बुधवार और वीरवार को वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ टीम ने अधिकारियों के नेतृत्व में दो दिन तक अभियान चलाकर कॉरिडोर को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस अभियान की हकीकत परखने केलिए शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे दोनों अफसर सेक्टर 22 पहुंचे।

डीसी ने हाईकोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक कॉरिडोर का बारीकी से निरीक्षण किया। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि वह सेक्टर 22 की मार्केट में कॉरिडोर चेक करने गए थे कि अब वहां अतिक्रमण तो नहीं है। उनका कहना है कि कॉरिडोर साफ मिला। अगर फिर कॉरिडोर में अतिक्रमण होने की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने बताया कि शुक्रवार को भी सिटी के कई क्षेत्रों में इंक्रोचमेंट हटाने के लिए टीम ने अभियान चलाया।
विज्ञापन


डीसी के आने से लोग हुए खुश
इस दौरान मार्केट की व्यवस्था को देखकर विनय शर्मा, नरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह ने कहा कि अगर डीसी रोज मार्केट में चेक करने आएं तो हालात जरूर सुधर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें