फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉर्ट पार्किंग के साइड इफेक्ट, नई दरों से परेशान लोगों ने अपनाया ये तरीका

Mon, 11 Dec 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Parking - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रशासन स्मार्ट पार्किंग के नाम पर मनमानी रेट वसूल रहा है, लेकिन स्मार्ट पार्किंग की सुविधाओं से अब तक वंचित हैं। अब इसका असर भी दिखने लगा है। दरअसल, पार्किंग की दरें दोगुनी होने के बाद से लोग अपने वाहनों को पार्किंग की बजाय इधर-उधर खड़े करने शुरू कर दिए हैं, जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस को अवैध स्थानों पर खड़े वाहनों को उठाने का अभियान तक चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पार्किंग की बढ़ी दरें पिछले लागू हो गई हैं, इसके बाद शहर में जगह-जगह फुटपाथों, ग्रीन बैल्टों और मार्केटों में सड़कों पर वाहन खड़े देखें जा सकते हैं। निगम के अनुसार शहर में शनिवार को करीब 12000 वाहन पार्किंग स्थलों के बाहर खड़े थे। सेक्टर -34, 22, 17 और 35 में स्थिति सबसे खराब थी। 

निगम द्वारा लागू नई दरों के अनुसार पहले चार घंटों के लिए कार पर पार्किंग की कीमत 10 रुपए पर होगी, और इसके बाद हर दो घंटे में 10 रुपए होंगे। शहर के पार्किंग स्थलों का संचालन कर रही मुम्बई की कंपनी आर्य टोल इंफ्रा के प्रोजैक्ट को-आर्डीनेटर संदीप भोरा ने कहा कि उनके पास एक विशेष टीम थी जिसने सर्वेक्षण किया था और यह पाया गया कि सड़क के किनारे 10,000 अधिक वाहन खड़े थे व उनके पार्किंग स्थल खाली पड़े थे। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

स्मार्ट पार्किंग में नहीं हैं सुविधाएं
-शहर के कई पेड पार्किंग में सीसीटीवी इंस्टाल नहीं किए गए हैं, जोकि गाड़ियों की सुरक्षा के नजरिए से बेहद जरूरी है।
-कई पेड पार्किंग में अब भी हाथों से पर्ची काट कर दी जा रही है, जबकि यह सिस्टम मैकनाइजड होना चाहिए, यानी पार्किंग एरिया में वाहन पार्क करने पर मशीन के जरिए पार्किंग स्लिप दी जानी चाहिए।
-पेड पार्किंग में रात के समय लाइटिंग की व्यवस्था नहीं है, स्ट्रीट लाइट के भरोसे ही पेड पार्किंग रात में चलाई जा रही है।
-पेड पार्किग में बूम बैरियर की सुविधा देने का निगम ने दावा किया है, लेकिन इन दिनों पेड पार्किंग रस्सियों और ट्रैफिक कोन के सहारे चल रहे हैं।
-पेड पार्किंग में तैनात कर्मचारियों को अब तक वर्दी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
-नगर निगम ने एप के जरिए पार्किं ग एरिया बुक करने का सिस्टम शुरू किया है, लेकिन मोबाइल एप के माध्यम से पार्किंग स्पेस बुक करने का सिस्टम कारगर साबित नहीं हो रहा है। शहर में इस समय करीब 6.50 लाख वाहन है, वर्किंग डे में एक भी पेड पार्किंग में गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं मिलती है।
-नगर निगम ने स्मार्ट मल्टीपर्पज प्री पेड कार्ड की सुविधा देने के लिए कहा है, लेकिन लोगों के यह कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं, कार्ड की मदद से शहर की किसी भी पार्किंग में वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी, ऐसा नगर निगम की ओर से दावा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें