चंडीगढ़ में सेक्टर-51 का पार्क नंबर-1 है। 44 वें रोज फेस्टिवल के तहत नगर निगम ने नेहबहुड पार्कों के बीच प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमे भाग लेने वाले पार्कों का निरीक्षण भी किया गया। इन पार्कों का रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों की ओर से रखरखाव किया जा रहा है।
नगर निगम की ओर से दो अलग अलग वर्गों की प्रतियोगिता करवाई गई थी। इस बार ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के अंदरुनी पार्कों के बीच भी पहली बार प्रतियोगिता करवाई गई। परिणाम की घोषणा कर दी गई है लेकिन इन सभी एसोसिएशनों को अवार्ड 20 फरवरी को मिलेगा।
नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि जे-1 कैटगरी में पहला स्थान सेक्टर-51 ए के मकान नंबर-266-267 के समाने बने पार्क को मिला है। जबकि दूसरा स्थान सेक्टर-40 सी के मकान नंबर-2514 के सामने बने पार्क को मिला है। इस पार्क को पिछले साल भी दूसरे नंबर का अवार्ड मिला था।
तीसरे नंबर पर मनीमाजरा के एनएसी की वेलफेयर एसोसिएशन को मिला है। यह पार्क मकान नंबर-167 के सामने बना है। जबकि जे-2 प्रतियोगिता में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के अंदरुनी पार्क शामिल हैं। इसमें प्रथम स्थान सेक्टर-51 बी की न्यू लाइट कोआपरेटिव सोसाइटी, दूसरा स्थान सेक्टर-38 की जनरल पूल रेजिडेंट कालोनी को मिला है।
यह कालोनी सेंट्रल कर्मचारियों की है। तीसरे नंबर पर सेक्टर-49 डी की स्टेंट बैंक आइडियल सोसाइटी रही है। मालूम हो कि रोज फेस्टिवल में रोज प्रिंस- प्रिंसेस, आन द स्पाट पेटिंग के अलावा कई प्रतियोगिताएं होनी हैं।
1900 पार्क में से 500 आरडब्ल्यूए के हवाले
इस समय शहर में कुल 1900 पार्क हैं। इनमें से 500 पार्क ऐसे हैं जिनका रखरखाव शहर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कर रही हैं। मेयर और कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की है कि अन्य पार्क भी उनके आसपास की एसोसिएशन रखरखाव के लिए लें।