सेक्टर तीन स्थित वार मेमोरियल में देश की रक्षा के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को वीरवार को याद किया गया। उन्हें पूरे सम्मान के साथ श्रद्धाजंलि दी गई।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के गर्वनर शिवराज पाटिल और वेस्टर्न कमांड के चीफ आफ स्टाफ टीएस गिल मौजूद रहे। इस मौके पर काफी संख्या में चंडीगढ़ के एक्स सर्विसमैन उपस्थित हुए।
सभी ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। चंडीगढ़ वार मेमोरियल में 11 हजार शहीदों के नामों को जगह दी गई है। वार मेमोरियल का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था।
शाम के वक्त शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च भी निकाला गया। कैंडल मार्च में एक्ससर्विसमैन व उनके परिवारों ने हिस्सा लिया।