फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के लिए बनी हेरिटेज कुर्सियां अमेरिका में नीलाम, कीमत लाखों में

Thu, 14 Dec 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हाईकोर्ट के लिए बनी हेरिटेज कुर्सियां अमेरिका में नीलाम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ के निर्माता ली कार्बूजिए और पियरे जेनरे की डिजाइन की गई हेरिटेज कुर्सियों को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 20.62 लाख रुपये में नीलाम कर दिया गया। नीलाम हुआ कुर्सियों का जोड़ा 1955 में हाईकोर्ट के लिए डिजाइन किया गया था। 
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर विदेश में नीलाम हुआ हो। पहले भी इस तरह की कई नीलामियां हो चुकी हैं। शहरवासी अजय जग्गा ने यूनेस्को हेरिटेज सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मेक्टील्ड रोसलर को ई-मेल भेजकर शिकायत की है और मामले की जांच कराने की मांग की है।

अजय जग्गा ने शिकायत में कहा कि किसी भी देश या शहर का हेरिटेज सामान इस तरह से नीलाम करना गलत है। चंडीगढ़ प्रशासन इस सामान का मालिक है और उसे ही इसका हक है। शिकायत में कहा गया है कि इस बारे में जांच होनी चाहिए कि कैसे और कौन अवैध तरीके से चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में ले जाकर नीलाम कर रहा है।
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले भी अमेरिका के ओक पार्क में चंडीगढ़ की धरोहर को नीलाम किया गया था। अजय जग्गा ने शिकायत में मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जानी चाहिए और चंडीगढ़ की धरोहर इसके असली मालिक को लौटाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें