फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए प्रस्तावित, चंडीगढ़ से है खास रिश्ता

Tue, 02 May 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिटी के धर्मवीर अर्जुन अवार्ड की रेस में - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के हॉकी स्टार धर्मवीर सिंह का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए प्रस्तावित किया गया है। सोमवार को हॉकी इंडिया की ओर से ध्यान चंद अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड 2017 के लिए नामों की प्रस्तावित सूची मांगी गई थी। इनमें अर्जुन अवार्ड की दौड़ में एसवी सुनील, धर्मवीर सिंह और दीपिका शामिल हैं।
विज्ञापन


धर्मवीर सिंह चंडीगढ़ स्थित स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की हॉकी एकेडमी के ट्रेनी हैं। इसी अकादमी से हॉकी की ए, बी, सी, डी सीखने के बाद इस युवा खिलाड़ी ने पहले जूनियर में खेला और अब भारतीय सीनियर हॉकी टीम से खेल रहे हैं। धर्मवीर सिंह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम, कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम, 24वेें सुलतान अजलान शाह कप में ब्रोंज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें