फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 90 लाख रुपये में बनेंगे 13 रैन बसेरे, खुलने की तारीख तय

Wed, 07 Dec 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सड़क किनारे सोते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिन प्रतिदिन सर्दी बढ़ती जा रही है। ठंड में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को खुले में न सोना पड़े इसके लिए जगह-जगह रैन बसेरे बनाए जाएंगे। 13 रैन बसेरे बनाए जाने का टेंडर जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


15 दिसंबर को टेकिभनकल बिड खुलते ही 20 दिसंबर से पहले रैन बसेरे शुरू हो जाएंगे। हालांकि, अभी भी कई जगह लोगों को अभाव के कारण खुले आसमान के नीचे सोना पड़ रहा है। 

अभी 15 दिनों तक और उन्हें ऐसे ही गुजारने होंगे। रैन बसेरे बनने के बाद 28 फरवरी तक लोग इनमें रुक सकेंगे। रैन बसेरों के लिए टेंडर की अनुमानित लागत 90 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन


 रैन बसेरों की संख्या बढ़ने पर लागत बढ़ भी सकती है। पीजीआई के आस-पास जरूरतमंदों और मरीज के तीमारदारों को रात गुजारने की सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इस बात को देखते हुए पीजीआई के बाहर दो रैन बसेरे बनाए जाएंगे। 

इस बार जीएमसीएच-32 के बाहर भी मरीजों और तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बनाया जाएगा। सेक्टर-16 की मार्केट में बनाया जाने वाला रैन बसेरा जीएमएसएच-16 में बनाया जाएगा। 

इसके अलावा सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, सेक्टर-19, सेक्टर-9 और कई अन्य दूसरी जगह भी रैन बसेरे बनाए जाएंगे। आईएसबीटी-17 पर नियमित तौर पर रैन बसेरा बना है। अमूमन इस रैन बसेरे में रुकने पर चार्ज लिया जाता है। 

लेकिन, दूसरे सभी रैन बसेरे शुरू होने के बाद इसे भी निशुल्क कर दिया जाएगा। बहुत सी मार्केट और पार्किंग में ऑटो-रिक्शा चालक और मजदूर रात गुजारते हैं। कुछ मार्केट के बरामदों में सोने को मजबूर हैं। इन सब लोगों की दिक्कतों को देखते हुए ही प्रशासन जगह-जगह रैन बसेरे बनाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें