फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़वासी! अगले 3 महीने इस सड़क पर बिल्कुल न जाएं, बंद रहेगी

Sun, 24 Dec 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सड़क बंद
विज्ञापन
चंडीगढ़वासी ध्यान दें, अगले तीन महीने इस सड़क पर बिल्कुल न जाएं। इसे बंद कर दिया गया है, इसलिए आपको रूट डायवर्ट करना पड़ेगा। मटका चौक से सेक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट तक की मेन सड़क शनिवार को बंद कर दी गई। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सेक्टर-17 और सेक्टर-16 रोज गार्डन के बीच अंडरपास बनाया जाना है।
विज्ञापन


यूटी पुलिस और प्रशासन के मुताबिक यह रोड अगले तीन महीने के लिए बंद की गई है। पहले फेज में मटका चौक से सेक्टर-16 लाइट प्वाइंट तक जाने वाली सड़क (आरबीआई के पीछे) तीन महीने के लिए बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने हिदायत जारी की है कि वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

इसके लिए ताज होटल के सामने से लेफ्ट टर्न लिया जा सकता है। पहले फेज का काम पूरा होने के बाद सेक्टर-16 लाइट प्वाइंट से मटका चौक तक आने वाली सड़क बंद की जाएगी। इस अंडरपास के निर्माण पर 8 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इसका फायदा यह होगा कि प्लाजा से रोज गार्डन जाने के लिए सड़क पार करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सेक्टर-16 रोज गार्डन में सुबह-शाम सैर के लिए जनमार्ग क्रास करने के लिए तेज रफ्तार गाड़ियों की लाइन टूटने का इंतजार करना पड़ता है। इससे सड़क हादसा होने का भी खतरा रहता है। इससे सेक्टर-17 प्लाजा की भी आवाजाही बढ़ जाएगी क्योंकि रोज गार्डन घूमने वाले काफी आराम से अंडरपास से होते हुए सेक्टर-17 प्लाजा पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें