फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं की छात्रा को अगवा कर रेप, प्रशासक ने एडवाइजर से मांगी रिपोर्ट

Sat, 19 Aug 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Rape
विज्ञापन
सेक्टर-23 चिल्ड्रन पार्क में किशोरी से हुए दुष्कर्म मामले में चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने एडवाइजर से रिपोर्ट मांगी है।  वीरवार को प्रशासक ने एडवाइजर से इस मामले में अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। वहीं, आरोपी को जल्द से जल्द पकड़े जाने और एक हफ्ते के अंदर इस पूरे मामले में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक एडवाइजर ने डीजीपी से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


एक के बाद एक अप्रिय घटनाओं के कारण इन दिनों चंडीगढ़ का नाम सुर्खियों में है। पहले शहर में एक बच्ची को उसके मामा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। इसमें 10 साल की बच्ची गर्भवती हो गई थी। और वीरवार को उसने एक बच्ची को भी जन्म दे दिया। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा हरियाणा की सीनियर आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले ने तूल पकड़ लिया।

इस मामले में गृह मंत्रालय तक को हस्तक्षेप करना पड़ा था। यह दोनों ऐसे मामले रहे, जिनमें चंडीगढ़ की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर किरकिरी हुई। ये दोनों मामले शांत नहीं हुए कि 15 अगस्त के दिन एक पार्क में किशोरी से दुष्कर्म के  मामले ने एक बार फिर सिटी ब्यूटीफुल को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें