फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते झटका देगी सर्दी, बारिश होने के आसार, पारा भी गिरेगा

Mon, 06 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Rain - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे जम्मू कश्मीर से लेकर नई दिल्ली तक बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में ओले गिर सकते हैं और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश। बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है और सर्दी लौट सकती है।
विज्ञापन


बारिश से अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले हफ्ते अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश से अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट आएगी। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मार्च में होती है अच्छी बारिश
बारिश के लिहाज से मार्च का मौसम चंडीगढ़ के लिए बेहतर रहा है। पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2016 को 53.1 एमएम, 2015 को 117.8 एमएम, 2014 को 78.5 एमएम, 2013 को 21.5 एमएम और 2012 को 2.0 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसलिए इस बार भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें