फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ हुई बूंदाबांदी, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा

Fri, 17 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन धूप निकलने के बाद वीरवार को फिर से मौसम ने अंगड़ाई ले ली है। बुधवार शाम से ही मौसम बिगड़ने लगा था। पूरी रात बादल छाए रहे। वीरवार दोपहर बादल और घने हो गए। कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई और मौसम भी ठंडा हो गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मौसम में बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से हुआ है। अगले दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 18 व 19 मार्च को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह से वेस्टर्न डिस्टबरेंस एक्टिव है। इससे बारिश हो रही है। आमतौर पर फरवरी और मार्च के महीने में इस तरह का मौसम रहता ही है। 25 मार्च के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस थमने के आसार हैं। उसके बाद गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। बुधवार रात का तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

मौसम विभाग ने बताया है कि 18 व 19 मार्च को बारिश की संभावना बन रही है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है, जबकि रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें