फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाही पर उतर आए प्राइवेट स्कूल, दी चेतावनी- मीडिया से बात की तो काट देंगे बच्चे का नाम

Wed, 10 Apr 2019 02:18 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल तानाशाही पर उतर आए हैं। वह अभिभावकों से अंडरटेकिंग ले रहे हैं कि स्कूल में कुछ भी हो, उसके बारे में किसी भी थर्ड पार्टी से संपर्क नहीं करेंगे, खासकर मीडिया से। अगर कोई ऐसा करता है तो स्कूल उनके बच्चे का नाम काट देगा। सेक्टर-47 स्थित मांउट कार्मेल के बाद अब सेक्टर-49 स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल ने भी अभिभावकों से अंटरटेकिंग मांगा है। इससे अभिभीवकों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। सीसीपीसीआर ने इस मामले में स्कूल से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


अभिभावक दवाब में, खुलकर नहीं आ रहे सामने
रयान इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से बच्चों की दिए गए डायरी के आखिरी पेज पर अंडरटेकिंग मांगा है। अभिभावक दवाब में हैं, वह इस असमंजस में हैं कि क्या करें। नाम न छापने की शर्त पर एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल पहले भी ऐसा करता आया है। अंडरटेकिंग भरने के बाद स्कूल की तरफ से डायरी का वह पेज फाड़ लिया जाता है, ताकि उसके बल पर पेरेंट्स पर दवाब बनाया जा सके। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के भविष्य का सवाल है, इसलिए वह ज्यादा विरोध नहीं कर पाते।
Trending Videos

सीसीपीसीआर ने स्कूल से मांगा जवाब

चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने रयान स्कूल से पूछा है कि उन्होंने किस नियम और कानूनों के तहत अभिभावकों को मीडिया से बात नहीं करने को लेकर अंडरटेकिंग मांगा हैं। जवाब दायर करने के लिए सीसीपीसीआर ने बुधवार तक का समय दिया है।

माउंट कार्मेल ने बदला स्टैंड
सेक्टर-47 बी स्थित माउंट कार्मेल स्कूल ने मंगलवार को सीसीपीसीआर को अपना जवाब सौंपा। अपने जवाब में कहा कि स्कूल ने किसी भी अभिभावक से दाखिले के समय अंडरटेकिंग नहीं मांगा। गौरतलब है कि स्कूल ने बच्चों के डायरी में नोट लिखकर पेज नं-37 पर साइन करने को कहा था। विवाद के बाद सोमवार को एक सर्कुलर जारी कर उस पेज को ऑप्शनल बना दिया और अब स्कूल कह रहा है कि उन्होंने ऐसा कोई अंडरटेकिंग ही नहीं लिया।
विज्ञापन

तानाशाही रवैया अपना रहे प्राइवेट स्कूल

प्राइवेट स्कूलों का यह तानाशाही वाला रवैया है। वह अभिभावकों पर दवाब बनाकर अंडरटेकिंग ले रहे हैं। इससे स्कूलों में पारदर्शिता खत्म हो जाएगी। ऐसा नहीं होना चाहिए।
- नितिन गोयल, प्रेजिडेंट, चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन

गैर कानूनी कदम
यह सरासर गलत और गैर कानूनी है। कोई भी स्कूल ऐसा नहीं कर सकता। एजुकेशन डिपार्टमेंट के इस बारे सख्त कदम उठाने चाहिए। हाईकोर्ट को ऐसे स्कूलों के खिलाफ स्वत संज्ञान लेकर नोटिस जारी करना चाहिए।
- रीटा कोहली, सीनियर वकील

जल्द एक्शन लिया जाएगा
माउंट कार्मेल के बाद रयान स्कूल ने भी पेरेंट्स से अंडरटेकिंग मांगा है। यह गलत है, कोई भी स्कूल ऐसा नहीं कर सकता है। इसके खिलाफ जल्द एक्शन लिया जाएगा।
- अनुजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें