फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कदम: गुजराती दंपती का लाखों के गहने से भरा बैग छूटा, यहां पुलिस ने दिल जीता, 20 कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल ढूंढ निकाला

Tue, 21 Jun 2022 10:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पुलिस ने सोनू के घर का पता निकलवाया तो वह चंडीमंदिर का निकला। इसके बाद पुलिस सोमवार शाम को चंडीमंदिर पहुंची और ऑटो की डिग्गी से बैग बरामद कर लिया। ऑटो चालक सोनू ने बताया कि वह इस बात से अंजान था कि डिग्गी में बैग पड़ा है।
विज्ञापन
दंपती को बैग लौटाते चौकी प्रभारी नवीन कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से मनाली घूमने जा रहे एक दंपती का बैग चंडीगढ़ में ऑटो की डिग्गी में छूट गया। ऑटो चालक को भी इसका पता नहीं चला और बैग तीन दिन तक डिग्गी में पड़ा रहा। बैग में 11 तोला सोने के गहने थे। पीड़ित दंपती की शिकायत पर पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो का पता लगाकर चंडीमंदिर से बैग बरामद कर लिया। बैग का पता लगाने में सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर की भूमिका अहम रही। बैग मिलने पर दंपती ने चंडीगढ़ पुलिस और सेक्टर-61 चौकी प्रभारी नवीन कुमार का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन


गुजरात निवासी कपड़ा कारोबारी वाली पटेल ने बताया वह अपने तीन साल के बेटे और पत्नी फराह के साथ मनाली घूमने गए थे। 16 जून को मनाली से घूमकर वह चंडीगढ़ लौटे और कजहेड़ी के एक होटल में रुक गए। अगले दिन वह परिवार समेत अमृतसर घूमने चले गए और 18 जून को सुबह लौट आए। 

18 को ही दोपहर 12 बजे गुजरात जाने के लिए उनकी ट्रेन थी। उनके पास सामान काफी था इसलिए होटल से रेलवे स्टेशन के लिए दो ऑटो लिए। एक ऑटो में पत्नी और बेटा बैठकर निकले जबकि पांच मिनट बाद दूसरे ऑटो से वह रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जब बैग चेक किए तो एक बैग कम निकला। वह वापस कजहेड़ी पहुंचे और ऑटो चालक को ढूंगा लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस वाली पटेल को लेकर सेक्टर-17 स्थित सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंची। यहां पुलिस ने कैमरे से ऑटो की पहचान करने की कोशिश की। एक ऑटो की पहचान तो हो गई लेकिन जिसमें बैग छूटा था उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। लगभग 20 कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने के बाद उस ऑटो की पहचान हुई। ऑटो नंबर से उसके मालिक सोनू का पता चला। पुलिस ने सोनू के घर का पता निकलवाया तो वह चंडीमंदिर का निकला। इसके बाद पुलिस सोमवार शाम को चंडीमंदिर पहुंची और ऑटो की डिग्गी से बैग बरामद कर लिया। ऑटो चालक सोनू ने बताया कि वह इस बात से अंजान था कि डिग्गी में बैग पड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें