कांस्टेबल के 520 पदों पर चल रही भर्ती विवादों में आ गई हैं, जिसके चलते कैट ने चंडीगढ़ पुलिस को नोटिस जारी करके तलब किया है। दरअसल, भर्ती के विरोध में एक याचिका दायर की गई है।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एक युवक ने यह याचिका दायर की। याचिका में दलील दी गई है कि उसे यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया गया कि उसकी हाइट कम है, जबकि एक निजी हॉस्पिटल ने उसकी हाइट ज्यादा बताई गई है।
युवक कर्मबीर ने दलील दी है कि भर्ती में उसकी हाइट 170 सेंटीमीटर बताई गई है, जबकि हॉस्पिटल में उसकी हाइट 171.4 मापी गई और उसके पास इसका सर्टिफिकेट भी है। ऐसे में उसे भर्ती में रिजेक्ट कैसे किया जा सकता है। युवक कर्मबीर ने याचिका दायर करके उसकी हाइट दोबारा मापने की मांग की है।