फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अकाली दल का पूर्व विधायक गिरफ्तार, सेक्टर आठ की मार्केट में सरेआम पिस्टल लहराई थी

Fri, 02 Aug 2024 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

जसमीत सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री कैप्टन कमलजीत सिंह के बेटे हैं। वह 2007 में खरड़ विधानसभा हल्के से चुनाव हार गए थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने 2009 में बनूड़ विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
पूर्व अकाली विधायक जसमीत सिंह बन्नी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 3 थाना पुलिस ने पंजाब के पूर्व शिरोमणि अकाली दल विधायक जसमीत सिंह बन्नी को मार्केट में पिस्टल लहराने पर गिरफ्तार किया है। बन्नी सेक्टर 8 की मार्केट में वीरवार रात करीब 10:30 बजे खुलेआम पिस्टल हाथ में लेकर लहरा रहे थे।
विज्ञापन


जब इसकी शिकायत पुलिस को दी गई तो सेक्टर 3 के थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद विधायक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पिस्तौल का लाइसेंस भी उनके पास नहीं था।

विवादों से है पुराना नाता

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व एमएलए जसमीत सिंह बन्नी का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2018 में उनके ऊपर एक सलून में सेक्सुअल हैरेसमेंट और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह सलून में सिर की मसाज कराने गए थे। जहां पर उन्होंने रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उस समय शराब पी रखी थी। इस मामले में 2023 में उन्हें सजा सुनाई गई थी।

मारपीट का भी केस  

बन्नी के खिलाफ पंजाब पुलिस से रिटायर्ड एएसआई प्रकाश चंद के साथ मारपीट का केस भी हुआ था। उस केस में बन्नी के खिलाफ कोर्ट में आरोप तय हुए। पुलिस ने बन्नी के खिलाफ नवंबर 2016 में ये केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें