फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए छठ पूजा, हजारों व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्घ्य, बेहद मनमोहक हैं नजारे

Wed, 14 Nov 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
छठ पूजा
सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर मंगलवार को हजारों व्रतियों ने अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। आइए फोटो में देखते हैं छठ पूजा....
विज्ञापन

2 of 5
छठ पूजा
चंडीगढ़ के सेक्टर-42 की न्यू लेक सहित बहलाना, रायपुरखुर्द, दड़वा, सेक्टर-29, 47, हल्लोमाजरा, रामदरबार, कालोनी नंबर चार मलोया सहित अन्य भागों में बड़ी संख्या में व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। शहर में 15 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ। पूजा कमेटियों की ओर से व्रतियों के लिए कृत्रिम सरोवरों का निर्माण करवाया गया था। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के बाद महापर्व संपन्न हो जाएगा। न्यू लेक के चारों तरफ बने घाटों पर भारी भीड़ रही। व्रति अपने परिवार के साथ दोपहर एक बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम चार बजते बजते पैर रखने की भी जगह नहीं बची।
विज्ञापन

3 of 5
छठ पूजा
पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और छठ पूजा सेवा समिति की ओर से न्यू लेक पर पंडाल लगाया गया। दोनों संस्थाओं की ओर से बने पंडाल में चंडीगढ़ की राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे। नेताओं ने व्रतियों और उनके परिवार के लोगों को छठ व्रत की बधाई दी। दोनों संस्थाओं ने व्रतियों को तुलसी और आंवले के पौधे भी बांटे।

 

4 of 5
छठ पूजा
बंसल और टंडन एक साथ की पूजा
न्यू लेक पर पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा शशि शंकर तिवारी, गुरबख्श रावत, चंद्रावती शुक्ला, हरदीप सिंह और डॉ. अजीत कुमार सहित अन्य नेताओं ने एक साथ पूजा की। दोनों ही संस्थाओं के पंडाल में गुम हो रहे बच्चे लाए जा रहे थे। मंच से अनाउंसमेंट होने के बाद उनके परिवार के लोग बिछुडे़ बच्चों को ले जा रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ पूजा
एक सेल्फी तो बनती है
पूजा के लिए आए लोग अपने परिवारों के साथ सेल्फी लेना नहीं भूल रहे थे। युवक-युवतियों सभी पूजा के दौरान एक सेल्फी तो बनती है ऐसा बोलकर व्रतियों के अलावा न्यू लेक पर आई भीड़ के साथ फोटो ले रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें