फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में चंडीगढ़ का पैवेलियन

Fri, 15 Nov 2013 01:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में वीरवार से शुरू हुए 33 वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में चंडीगढ़ पैवेलियन का उद्घाटन चंडीगढ़ के इंडस्ट्रीज डायरेक्टर महावीर कौशिक ने किया।
विज्ञापन


इस ट्रेड फेयर में हॉल नंबर छह में चंडीगढ़ का पैवेलियन है। चंडीगढ़ पैवेलियन में रखा गया एफी साइकिल का मॉडल और रेडियो कंट्रोल एयरक्राफ्ट सबको आकर्षित कर रहा है।

इस पैवेलियन में चंडीगढ़ प्रशासन की उपलब्धियों को शामिल किया गया है। शहर को स्लम फ्री बनाने के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की पुनर्वास योजना को प्रमुखता से दिखाया गया है।
विज्ञापन


डीपीआई स्कूल की ओर से चंडीगढ़ पैवेलियन में स्टाल लगाया गया है जिसमें वोकेशनल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत विभिन्न कोर्सों को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है।

चंडीगढ़ पैवेलियन में चंडीगढ़ के समाज कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग, आईटी विभाग की योजनाओं को भी दिखाया गया है। इसके साथ ही जेल विभाग ने ट्रेड फेयर में जेल फैकट्री में बने फर्नीचर को डिस्पले किया गया है।
विज्ञापन


ली कार्बूजिए सेंटर ने भी अपने सोवेनियर डिस्पले किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें