फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धिः लिंग अनुपात में देश में दूसरे नंबर पर चंडीगढ़, ये रणनीति अपनाई गई

Sat, 04 Mar 2017 02:33 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लिंग अनुपात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लिंग अनुपात में चंडीगढ़ पूरे उत्तर भारत में पहले स्थान और देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके पीछे की वजह है डॉक्टरों द्वारा बनाई गई खास रणनीति। हाल ही में आए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के मुताबिक पिछले पांच सालों में एक हजार लड़कों के मुकाबले कुल 981 लड़कियों ने जन्म लिया है।
विज्ञापन


जनगणना 2011 के मुताबिक (0-6 आयु वर्ग) चंडीगढ़ का लिंग अनुपात एक हजार लड़कों के मुकाबले 867 दर्ज किया था। इस हिसाब से चंडीगढ़ ने अपने लिंग अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। चंडीगढ़ से आगे दादरा नगर हवेली है, जिसका लिंग अनुपात 1013 है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है इस इलाके का लिंग अनुपात पहले से ही काफी बेहतर रहा है।

आल ओवर इंडिया का लिंग अनुपात 919, हरियाणा का 836, पंजाब का 860, हिमाचल का 936, उत्तराखंड का 888, जम्मू-कश्मीर का 922, नई दिल्ली का 817 दर्ज किया गया है। डिस्ट्रिक फैमिली वेलफेयर ऑफिसर डॉ. सोमारानी ने बताया कि लिंग अनुपात के सुधार में मेहनत और रणनीति काम आई है। इसके बिना सुधार संभव नहीं था।
विज्ञापन

ये अपनाई गई रणनीति

Beti Bachao
1. पीसीपीएनडीटी एक्ट को मजबूती से लागू किया गया। इसे प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में सख्ती से लागू किया। पीजीआई जैसे संस्थान में कड़ाई से निगरानी रखी जाती है।
2. 13-20 हफ्ते की प्रेगनेंसी के अल्ट्रासाउंड पर एनएनएम के माध्यम से बराबर नजर रखी जाती है।
3. अल्ट्रासाउंड की मशीन सप्लाई करने वाली एजेंसी के डाटा पर नजर रहती है।
4. प्रत्येक हेल्थ सेंटर में सात तारीख को महीनेवार मीटिंग होती है। इसमें मौजिज लोग, केमिस्ट शॉप के मालिक, पंचायत या स्थानीय लोग शामिल होते हैं। केमिस्ट संचालक सेक्स पिल का डाटा शेयर करते हैं।
5. मेडिकल टरमिनेशन आफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) एक्ट को सख्ती से लागू किया गया है।
6. विलेज एंड न्यूट्रीशियन डे के तहत आखिरी शुक्रवार को बैठक होती है। इसमें भी इसके बारे में चर्चा और इलाके में प्रेग्नेंट महिलाओं की  जानकारी ली जाती है।
7. सरकारी व प्राइवेट सेंटरों में जागरूकता अभियान चलाए गए।
8. अब जल्द ही आरएलए की मदद से हर फोरव्हीलर पर जागरूकता अभियान के स्टीकर लगाए जाएंगे।
9. इमरजेंसी मीटिंग, डिपार्टमेंट के बीच को-ऑर्डिनेशन व अन्य कमेटियों की मीटिंग समय-समय पर होती रहती है।
विज्ञापन

जानिए किस राज्य में कितना लिंगानुपात

beti bachao beti padhao
स्टेट---------------लिंगानुपात
भारत-----------------919
दादरानगर हवेली-------1013
चंडीगढ़---------------981
छत्तीसगढ़-------------977
मिजोरम---------------946
हिमाचल--------------936
असम---------------- 929
जम्मू-कश्मीर-----------922
आंध्रप्रदेश-------------914
उत्तराखंड-------------888
पंजाब----------------860
अंडमान---------------859
हरियाणा---------------836
नई दिल्ली--------------817

हेल्थ डिपार्टमेंट के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की मेहनत से रणनीति सफल हो पाई है। लिंग अनुपात और आगे ले जाने के लिए हमारी कोशिशें जारी रहेंगी।
- डॉ. राकेश कश्यप, डीएचएस चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें