नई दिल्ली से कालका के बीच शताब्दी ट्रेन का संचालन आज से होगा। करीब दस माह बाद आठ फरवरी से नई दिल्ली-कालका शताब्दी ट्रैक पर दौड़ेगी। यही ट्रेन अगले दिन कालका से चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए सुबह रवाना होगी। अंबाला मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन अपने पुराने नंबर 12005/12006 से नहीं बल्कि नए नंबर 02005 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी। वापसी में कालका रेलवे स्टेशन से 02006 नंबर से दिल्ली तक रेल मार्ग पर दौड़ेगी।