कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले जल और निगम कर्मचारियों ने शनिवार को सेक्टर- 32 में प्रशासन का पुतला दहन कर रोष जताया। कमेटी के प्रधान सत्येंद्र सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि 28 नवंबर तक लगातार पुतला दहन और प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है। उनका कहना है कि मांगों में मुख्य रूप से सीवरमैन पोस्ट को टेक्निकल पोस्ट घोषित करना, स्मार्ट घड़ी की प्रक्रिया पर रोक, जेम पोर्टल के ठेकेदारों पर नकेल कसना, मिड डे मील और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन भुगतान, मृतक आश्रितों को पंजाब की तर्ज पर नौकरी देने, विभागों में खाली पदों को भरे जाने, बिजली विभाग और सीटीयू के निजीकरण की रोकना हमारी प्रमुख मांग है।
अगर इन्हें जल्द से जल्द न माना गया तो गंभीर परिणाम होंगे। पुतला दहन में सुरेश कुमार, नरेश कुमार , कमल कल्याण, राहुल वैद्य, रघुवीर सिंह, गुरमेल सिंह दारा, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 10 नवंबर को सेक्टर- 12 में चंडीगढ़ प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।