फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रशासन का पुतला फूंका

Sat, 07 Nov 2020 01:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कर्मचारियों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले जल और निगम कर्मचारियों ने शनिवार को सेक्टर- 32 में प्रशासन का पुतला दहन कर रोष जताया। कमेटी के प्रधान सत्येंद्र सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि 28 नवंबर तक लगातार पुतला दहन और प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है। उनका कहना है कि मांगों में मुख्य रूप से सीवरमैन पोस्ट को टेक्निकल पोस्ट घोषित करना, स्मार्ट घड़ी की प्रक्रिया पर रोक, जेम पोर्टल के ठेकेदारों पर नकेल कसना, मिड डे मील और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन भुगतान, मृतक आश्रितों को पंजाब की तर्ज पर नौकरी देने, विभागों में खाली पदों को भरे जाने, बिजली विभाग और सीटीयू के निजीकरण की रोकना हमारी प्रमुख मांग है।

अगर इन्हें जल्द से जल्द न माना गया तो गंभीर परिणाम होंगे। पुतला दहन में सुरेश कुमार, नरेश कुमार , कमल कल्याण, राहुल वैद्य, रघुवीर सिंह, गुरमेल सिंह दारा, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 10 नवंबर को सेक्टर- 12 में चंडीगढ़ प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें