फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पटाखों पर लगा प्रतिबंध रहेगा जारी, विक्रेताओं को लाइसेंस फीस वापस करेगा प्रशासन

Mon, 09 Nov 2020 07:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पटाखों पर बैन जारी रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा ने दिवाली के मौके पर पटाखों की बिक्री व जलाने पर प्रतिबंध नहीं लगाया है लेकिन चंडीगढ़ में लगी रोक जारी रहेगी। सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि चंडीगढ़ में पटाखों पर लगा प्रतिबंध का फैसला सही है और यह जारी रहेगा। बदनौर ने डीसी मंदीप सिंह बराड़ को आदेश दिए कि वह पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस नवीनीकरण फीस वापस लौटा दें।

विज्ञापन


 बैठक में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बारे में जानकारी दी। परिदा ने कहा कि एनजीटी ने भी चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन किया है। बदनौर ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वह दिवाली के मौके पर कोरोना वायरस से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। 

उन्होंने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। शहर में केसों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के प्रमुखों को आदेश दिए कि दिवाली के बाद सभी ओपीडी (वाह्य रोग विभाग) को पूरे तरीके से खोल दिया जाए, ताकि लोग पहले की तरह ही अपना इलाज करा सकें। बैठक में डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर अब तक 25000 लोगों के चालान किये गए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना के केस बढ़े फिर खुलेगा सेक्टर-48 का अस्पताल
बैठक में पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर जगतराम भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शहर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यह संख्या 55 से बढ़कर 111 हो गई है, जो कि दोगुने से भी ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि 111 मामलों में से 29 चंडीगढ़, 40 पंजाब, 18 हरियाणा, 16 हिमाचल प्रदेश और 8 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। 

जगत राम ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले 3362 लोगों की पीजीआई ने कोरोना जांच की, जिसमें से 8.7 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते 1062 लोगों का ओपीडी में इलाज किया गया है। प्रोफेसर जगतराम ने कहा कि दीवाली के मौके पर हर साल करीब 50 लोग आंखों की रोशनी गंवा देते हैं। 

उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध का समर्थन किया और कहा कि यह जरूरी है। जीएमसीएच-32 की निदेशक प्रिंसिपल जसबिंदर कौर ने कहा कि उनके द्वारा लिए गए 1417 कोरोना वायरस के सैंपल में से 7.1 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद सेक्टर-48 के अस्पताल को दोबारा खोला गया है। यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों को फिर से रखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें