फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को किसान कराएंगे ‘दिल्ली मरजानी’ और ‘पंजाब सिंह’ की शादी, भेज रहे न्योता

Sun, 10 Jan 2021 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • शादी का कार्ड हो रहा सोशल मीडिया में वायरल
  • आमजन से शामिल होने की कर रहे अपील
विज्ञापन
'शादी' का आमंत्रण... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को मजबूत करने और रोचक बनाने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। किसानों ने नई रणनीति के तहत 26 जनवरी को पंजाब और दिल्ली की शादी कराने की योजना बनाई है। इसके लिए किसानों ने बाकायदा शादी के कार्ड भी प्रकाशित किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डरों पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च दिल्ली में निकालने का एलान किया है। इस मार्च में किसानों को शामिल होने के लिए बुलावा देने के लिए किसानों की ओर से शादी की तर्ज पर कार्ड बनाया गया है। कार्ड शनिवार को सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ। इस कार्ड में दूल्हे का नाम ‘पंजाब सिंह’ एवं दुल्हन का नाम ‘दिल्ली मरजानी’ रखा गया है। 

कार्ड पर न्योता संदेश में कहा गया कि जिस किसी भी किसान भाई ने बरात में शामिल होना हो वो अपने ट्रैक्टर ट्रॉली समेत आए, हर किसी को खुला बुलावा भेजा जाता है। इतना ही नहीं इस कार्ड में लिखा है कि बरात में शामिल होने वाले लोगों के लिए खुले भोजन का इंतजाम किया गया है। बरात चलने का समय 26 जनवरी दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें