फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीन को संघर्ष करते देखा तो खरीद लिए 100 ‘सारथी’

विज्ञापन
स्पेशल गजट दिव्यांगों को बताया रास्ता। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोटरी क्लब हिमालयन रेंज मनसा देवी और रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन के सहयोग से दृष्टिहीन विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए 100 ‘सारथी’ स्मार्ट डिवाइस (उपकरण) निशुल्क भेंट करेगा। यह उपकरण दृष्टिहीन बाधित विद्यार्थियों की राह में आने वाली बाधाओं के प्रति सचेत करेगा। शनिवार को सेक्टर- 27 स्थित प्रेस क्लब में रोटरी क्लब हिमालयन रेंज मनसा देवी के अध्यक्ष रोटेरियन गौरव घई और रोट्रेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन के अध्यक्ष रोट्रेक्टर कंवलप्रीत सिंह जज ने बताया कि 17 जनवरी को टैगोर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को सारथी उपकरण भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन

कंवलप्रीत सिंह जज ने बताया कि सारथी दृष्टिहीन लोगों को उनकी राह में आने वाली अड़चनों के प्रति सचेत करता है। इससे वे दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सकते हैं और रास्ता बदलकर आगे बढ़ जाएंगे। इस उपकरण की बैटरी एक महीने बिना चार्ज के चल सकेगी। इस उपकरण की तीन तरह की रेंज हैं। दो फीट (इंडोर), चार फीट (आउटडोर) और आठ फीट (खुला ऐरिया) रेंज है।
रोटेरियन गौरव घई ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक दृष्टिहीन व्यक्ति को देखा था, जिसे रास्ते में चलते वक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसी दिन उन्होंने ठान लिया कि वे इन लोगों की मदद करेंगे। उसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया और देखा कि अहमदाबाद में एक स्टार्टअप इस दिशा में प्रयोग कर रहा है। उसके बाद उन्होंने 100 उपकरण को खरीद लिया। अब जल्द ही दृष्टिहीन व्यक्तियों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें