चंडीगढ़ के सेक्टर-26 बापूधाम के पीछे शास्त्री नगर सुखना चो में एक बम मिला। बताया जा रहा है कि यह 51 एमएम बम शेल है। यह सेना के पास ही होता है और यह ऊपर पहाड़ी इलाके से सुखना चो में पानी के बहाव में बह कर यहां तक आ पहुंचा है। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ बच्चे सुखना चो के पानी में तैरने पहुंचे थे, उनको यह बम शेल मिला।
इसे उठाकर वह पुल के ऊपर शास्त्री नगर की तरफ ले आए। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर आईटी पार्क थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने बम सेल को कब्जे में लिया। उसे रेत से भरी बोरियों से कवर कर रख दिया गया है। इसके अलावा मनीमाजरा से सेक्टर-26 को आने वाली सड़क और शास्त्री नगर पुल को पूरी तरह सील कर दिया है। अभी तब तक कोई नहीं इस सड़क से गुजर नहीं सकता। सेना की टीम इसकी जांच करेगी।