फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना : 4673 नए संक्रमित, 61 और की मौत, 480 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

Wed, 21 Apr 2021 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

सेहत विभाग के अनुसार, मंगलवार को पटियाला में 7, अमृतसर में 6, लुधियाना, संगरूर, नवांशहर व मोहाली में 5-5, जालंधर में 4, बठिंडा, कपूरथला, फाजिल्का, होशियारपुर व फरीदकोट में 3-3, फिरोजपुर व मोगा में 2-2, बरनाला, गुरदासपुर, मानसा, तरनतारन व फतेहगढ़ साहिब में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना वायरस के कारण मंगलवार को 61 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 4673 नए केस भी दर्ज किए गए हैं। सूबे में मरने वालों की कुल संख्या 8045 तक पहुंच गई है। राज्य में इस समय 480 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 48 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन

सेहत विभाग के अनुसार, मंगलवार को पटियाला में 7, अमृतसर में 6, लुधियाना, संगरूर, नवांशहर व मोहाली में 5-5, जालंधर में 4, बठिंडा, कपूरथला, फाजिल्का, होशियारपुर व फरीदकोट में 3-3, फिरोजपुर व मोगा में 2-2, बरनाला, गुरदासपुर, मानसा, तरनतारन व फतेहगढ़ साहिब में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया। 

कहां कितने नए मामले मिले 
पिछले 24 घंटे के दौरान 4673 नए मामले सामने आए हैं। इनमें लुधियाना में 778, मोहाली में 698, बठिंडा में 556, जालंधर में 454, पटियाला में 434, अमृतसर में 372, फाजिल्का में 165, गुरदासपुर में 159, पठानकोट में 135, रोपड़ में 123, होशियारपुर में 112, फिरोजपुर में 104, संगरूर में 101, मुक्तसर में 99, मानसा में 73, तरनतारन में 64, कपूरथला में 63, फरीदकोट में 52, नवांशहर में 45, फतेहगढ़ साहिब में 39, बरनाला में 24, मोगा में 23 मामले दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें