davesh moudgil chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की सीरीज सेव चंडीगढ़ को सराहा
अमर उजाला की चलाई जा रही सीरीज सेव चंडीगढ़ की सराहना करते हुए मोदगिल ने कहा कि शहर की सूरत को संवारने का जो सपना मैंने देखा है, यह अभियान उसमें मार्गदर्शक का काम करेगा। शहर की समस्याओं को जिस तरीके से उठाकर उनका समाधान भी बताया गया है कि यह जरूर शहर के लिए फायदेमंद साबित होगा।
छल होगा, या ठगी होगी, उठाऊंगा कठोर कदम
मोदगिल ने एक सवाल के जबाव में कहा कि उनकी पार्टी ही उनकी गुरु है। मोदगिल ने यह भी कहा कि शहर में जहां पर भी जनता के साथ छल होगा या उसे ठगने का प्रयास किया जाएगा तो कठोर कदम उठाए जाएंगे और वह खुद जाकर मैदानी स्तर पर जांच करेंगे।
मेट्रो के लिए पचास किमी की कनेक्टिविटी जरूरी
चंडीगढ़ में मेट्रो चाहिए कि नहीं, इस सवाल के जवाब पर मेयर ने कहा कि मेट्रो के लिए कम से कम पचास किलोमीटर की कनेक्टिविटी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उपयुक्त होगा तो मेट्रो प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएंगे। मेट्रो से ज्यादा गंभीर समस्या यातायात अव्यवस्था की है। इसकी वजह है कि मोहाली और पंचकूला से आने वाला ट्रैफिक। इसलिए जरूरी है कि अंडरपास बनाए जाएं, जिससे कि ट्रैफिक का दबाव कम हो।
चूहे कर रहे चंडीगढ़ की इमारतें खोखली, बनाऊंगा नीति
मेयर ने आवारा कुत्तों से ज्यादा चूहों की दिक्कत को बड़ा बताया। मोदगिल का दावा है कि चूहे शहर की इमारतों को खोखला कर रहे हैं। शहर में तीन दिन लगातार बारिश हो जाए तो इमारतें गिरने की आशंका है। चूहों की समस्या को दूर करने के लिए यूटी प्रशासन के साथ मिलकर नीति बनाएंगे।