मां के जयकारों से गूंजे चंडीगढ़ के मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र में मंदिरों को आकर्षक से सजाया गया है। पहले नवरात्र के मौके पर मंदिरों में आराधना के स्वर गूंजने लगे हैं। मंगलवार को मां की भव्य आरती हुई। सेक्टर-20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मां का भव्य दरबार सजाया गया।
शाम के समय मां भगवती की भव्य सामूहिक आरती की गई। बड़ी संख्या में माता के भक्त आरती में शामिल हुए। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर में दुर्गा पाठ के बाद महिला मंडल ने कीर्तन किया। भक्तों को प्रसाद बांटे गए। मंदिर के प्रधान राकेश पाल मौदगिल ने बताया कि इस अवसर पर लंगर का आयोजन भी किया गया। सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि मंदिर में कीर्तन का आयोजन हुआ। सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया। सेक्टर-32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में रामचरित मानस का नौ दिनों का पाठ का शुरू कर दिए गए हैं।