फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से होगी 'स्टडी टूर' की शिकायत

Fri, 05 Sep 2014 03:05 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के अफसर व पार्षद कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम पर जितना खर्च कर रहे हैं, उससे शहर के कई विकास कार्य हो जाते। हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी पार्षदों और अफसरों का 25 सदस्यीय दल बीवी-बच्चों समेत 31 अगस्त को चेन्नई, पोर्टब्लेयर और कोलकाता के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


इस कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम पर निगम के 30 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इतने खर्चे से तो छह किमी सड़क पर नई स्ट्रीट लाइटें लग सकती थी। शहर में वैसे ही स्ट्रीट लाइटों की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर निगम के इस स्टडी टूर के खिलाफ स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायत की जाएगी।

यूथ क्लब के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि जनता के चुने हुए नुमाइंदों को अपनी मौज-मस्ती के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। राणा ने कहा कि वे मोदी को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

दस सालों में स्टडी टूर पर 1.16 करोड़ खर्च

पिछले दस सालों में नगर निगम के पार्षद व अफसर स्टडी टूर पर 1.16 करोड़ रुपये बर्बाद कर चुके हैं। इतनी राशि तो शहर के कई रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते थे। इन स्टडी टूर पर इतना पैसा बहाने के बाद भी नगर निगम को कोई खास फायदा नहीं हुआ है। इन टूर से शहर को कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी नहीं मिला है।

दस वर्षों का ब्यौरा
समय----------------------जगह-----------------------खर्चा               
24-29 अक्टूबर, 04-----चेन्नई, हैदराबाद, बंगलूरू-------1,25,400 रुपये
1-6 नवंबर, 04-----------बंगलूरू, मैसूर---------------3,01,210 रुपये                                
6-13 नवंबर, 07--------सिंगापुर, बैंकॉक---------------15,10,500 रुपये
1-7 जून, 09---------------गुजरात--------------------5,86,075 रुपये
2-10 अक्टूबर ,10------कोलकाता, गंगटोक--------------16,37,791 रुपये
18-25 अक्टूबर, 10----------केरल--------------------15,81,600 रुपये
21-30 मई,11--------बंगलूरू, कोयम्बटूर-----------------16,39,700 रुपये
4-12 जून, 11-----------चेन्नई, पॉन्डिचेरी---------------13,04,744 रुपये
31 अगस्त-9 सितंबर, 14----चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर, कोलकाता---30 लाख रुपये
विज्ञापन

पीएम को भेजेंगे शिकायत

नगर निगम के इस स्टडी टूर के खिलाफ स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायत की जाएगी। यूथ क्लब के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि जनता के चुने हुए नुमाइंदों को अपनी मौज-मस्ती के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। राणा ने कहा कि वे मोदी को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे।

जब सभी चीजें नेट पर उपलब्ध हैं तो स्टडी टूर पर जाकर सरकारी धन का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है। अफसरों और पार्षद जितना खर्चा इस टूर पर कर रहे हैं, उतने में शहर के कई विकास कार्य हो जाएं।
रजत मल्होत्रा, प्रेसीडेंट, आरडब्ल्यूए-45

अभी तक जितने टूर गए हैं, उनसे शहर को कोई नई चीज तो मिली नहीं है। पार्षदों के इस सैर-सपाटे पर तो रोक लगनी चाहिए।
सुरेंद्र शर्मा, प्रेसीडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-15

स्टडी टूर की बजाय पार्षदों को सिटी टूर करना चाहिए और अपने वार्ड में घूमना चाहिए। सेक्टरों में इतनी गंदगी फैली है, इतनी व्यवस्थाएं हैं, उन्हें तो ठीक कराया नहीं जा रहा है।
बलजिंदर सिंह बिट्टू, अध्यक्ष, फॉसवेक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें